चंडीगढ़ प्रशासन अलग-अलग सेक्टरों में 12 फ्री-होल्ड रिहायशी प्लॉटों की ई-बिक्री करने जा रहा है। यह ई-बिक्री 15 दिसंबर सुबह 9 बजे से 17 दिसंबर सुबह 11 बजे तक चलेगी। इच्छुक लोग 11 दिसंबर शाम 5 बजे तक दस्तावेज और बयाना राशि (ईएमडी) जमा करा सकते हैं।
नीलामी में 100 वर्ग गज से लेकर 1014 वर्ग गज तक के प्लॉट शामिल किए गए हैं। इनका रिजर्व प्राइस 3.38 करोड़ रुपये से लेकर 34.32 करोड़ रुपये तक है। सेक्टर-33 का 1014 वर्ग गज का कॉर्नर प्लॉट 34.32 करोड़ रुपये के रिजर्व प्राइस के साथ सबसे महंगा है।
वहीं, सेक्टर-44बी के 100-100 वर्ग गज के दो प्लॉट्स का रिजर्व प्राइस 3.38 करोड़ रुपये प्रति प्लॉट रखा गया है, जो सबसे सस्ते हैं। प्लॉट्स के लेआउट और जोनिंग की जानकारी urbanplanning.chd.gov.in पर देखी जा सकती है।
