कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के तीन बड़े नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। इनमें सीजेपी सह-संयोजक सौरभ दास, अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका शामिल हैं। लुकआउट नोटिस का मतलब है कि इन तीनों नेताओं के देश छोड़ने पर फिलहाल रोक लग गई है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, यह लुकआउट सर्कुलर मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई के शिवाजी पार्क में 2 अक्टूबर को बिना इजाजत किए गए विरोध प्रदर्शन को लेकर दर्ज एफआईआर के सिलसिले में जारी किया गया है।

दीपके और रांका के खिलाफ लुकआउट नोटिस की जानकारी ऐसे समय पर सामने आई है जब गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट में बताया गया कि सौरभ दास के खिलाफ भी लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है।

लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) एक अलर्ट होता है, जिसे भारतीय आव्रजन चेकपॉइंट्स जैसे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बंदरगाहों और सीमाओं पर मौजूद चेकपॉइंट्स पर भेजा जाता है। किसी व्यक्ति के नाम पर यह सर्कुलर जारी होने का मतलब है कि वह देश से बाहर नहीं जा सकता।