मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में उन्होंने अंतिम सांस ली। माता के निधन की सूचना सामने आते ही इंटरनेट मीडिया पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।

इस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में व्यस्त हैं। वह चंपा देवी पार्क में 50 हजार युवाओं को टैबलेट वितरित कर रहे हैं। माना जा रहा है कि कार्यक्रम के बाद सीएम योगी अपनी माता के अंतिम दर्शन के लिए पौड़ी के पंचूर गांव के लिए रवाना हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री की माता के निधन की खबर फैलते ही शोक व्यक्त किया जा रहा है।