झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को जमशेदपुर में सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल) के 77वें स्थापना दिवस समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के वैज्ञानिक और औद्योगिक योगदान की सराहना की।
राज्यपाल ने कहा कि सीएसआईआर-एनएमएल की सात दशकों से अधिक की गौरवशाली यात्रा देश के वैज्ञानिक और औद्योगिक विकास में इसके महत्वपूर्ण योगदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अनुसंधान और स्वदेशी तकनीक से औद्योगिक विकास को मजबूती मिलती है।
राज्यपाल गंगवार ने वैज्ञानिकों से बड़े सपने देखने और नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अनुसंधान और स्वदेशी तकनीक के बल पर भारत वैश्विक शक्ति बनेगा।
