मजेंटा लाइन के दीपावली चौक-मजलिस पार्क कॉरिडोर पर शनिवार से मेट्रो सेवाओं के समय में बदलाव किया जा रहा है। सिग्नल एकीकरण कार्य के कारण इस कॉरिडोर पर पहली मेट्रो सुबह छह बजे के बजाय सात बजे चलेगी, जबकि आखिरी मेट्रो रात 11 बजे के बजाय 10 बजे मिलेगी। यह बदलाव करीब एक महीने तक लागू रहने की संभावना है।
मजेंटा लाइन पर कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से दीपावली चौक तक के हिस्से का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसी क्रम में शनिवार से सिग्नल एकीकरण का कार्य शुरू किया जा रहा है, जिसके चलते मौजूदा कॉरिडोर पर मेट्रो परिचालन के समय में यह बदलाव किया गया है।
सिग्नल एकीकरण का काम पूरा होने में लगभग एक महीने का समय लगेगा। इसके बाद इस कॉरिडोर पर मेट्रो का नियमित परिचालन शुरू हो जाएगा।
इस दौरान यात्रियों को अपनी यात्रा के समय में बदलाव को ध्यान में रखकर सफर की योजना बनानी होगी।
