सोशल मीडिया पर एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें कंटेंट क्रिएटर पुलक कौशिक ने फ्लैट और जमीन में से फ्लैट को बेहतर बताया है। पुलक ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम आईडी pulak_kaushik से शेयर किया है, जिसमें वे रात के समय टहलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे कहते हैं कि निवेश के नजरिए से जमीन अच्छा विकल्प हो सकता है, लेकिन जीवन को भी एंजॉय करना जरूरी है। वे अपनी सोसाइटी का जगमग नजारा दिखाते हुए कहते हैं कि लोग भले कहें कि 25 साल बाद फ्लैट पुराना हो जाएगा और जमीन का रेट बढ़ जाएगा, लेकिन हर चीज फायदा-नुकसान से नहीं देखी जा सकती।

वीडियो पर अब तक करीब 15 लाख व्यूज आ चुके हैं। इसे देखने वाले कई लोग पुलक की बात से सहमत हैं, जबकि कुछ उन्हें गलत मान रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि सोसाइटी में रहने के अपने फायदे हैं, जहां बच्चों और बुजुर्गों को बेहतर सोशल लाइफ मिल पाती है। एक अन्य यूजर ने कहा कि जीवन एंजॉय करना जरूरी है। वहीं, एक यूजर का कहना है कि यह वीडियो फ्लैट खरीदने के फैसले को सही साबित करने की कोशिश जैसा लगता है।