चुनाव आयोग के निर्देश पर मंगलवार को गाजियाबाद में मतदाता सूची के ड्राफ्ट का प्रकाशन सभी पोलिंग बूथों पर किया गया। जिले में अब कुल मतदाताओं की संख्या 23,24,748 हो गई है। एसआईआर समाप्त होने के समय जिले में 22,63,513 मतदाता थे, यानी पिछले सात महीनों में 61 हजार नए मतदाता जुड़े हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार मादंड ने बताया कि छूटे हुए मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज कराने के लिए 17 से 30 नवंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका 30 नवंबर तक मिलेगा।

इस काम के लिए गाजियाबाद में 3,073 बीएलओ की तैनाती की गई है। प्रत्येक दस बीएलओ पर एक सुपरवाइजर भी नियुक्त किया गया है। विजयनगर स्थित जेकेजी स्कूल में मतदाता सूची के ड्राफ्ट का प्रकाशन सुपरवाइजर और बीएलओ की मौजूदगी में किया गया।