एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत-ए और यूएई के बीच मुकाबला दोहा में खेला जाएगा। तिलक वर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम के लिए यह मैच सेमीफाइनल में जगह बनाने की दृष्टि से निर्णायक है। भारत को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है, तो उसे हर हाल में यह मैच जीतना होगा।
टूर्नामेंट में भारत ने अपने पहले मैच में नेपाल के खिलाफ 306 रनों से जीत दर्ज की थी। इसके बाद दूसरे मैच में तिलक वर्मा की टीम को 48 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के खिलाफ मिली इस हार के बाद भारत के लिए यूएई के खिलाफ होने वाला यह मुकाबला वर्चुअल नॉकआउट जैसा हो गया है।
भारतीय समयानुसार मैच सुबह 11:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले यानी 11 बजे होगा। भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, कप्तान तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र, रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह, तनुश कोटियान और अरशद खान शामिल हैं।
यूएई की टीम में आर्यांश शर्मा, अंश टंडन, हरप्रीत सिंह भाटिया, मुहम्मद शाहदाद, एम आफताब आलम, कप्तान बासिल हमीद, एथन डीसूजा, नूरुल्लाह अयोबी, उदिश सूरी, इबरार अहमद, मुहम्मद मोहसिन, सोहैब खान, ओमिद रहमान, जाहिद अली, अयान मिस्बाह और अवैस अली शाह शामिल हैं। भारत के लिए यह मैच नॉकआउट की तरह है, और जीत के साथ टीम सेमीफाइनल में जगह पक्की करना चाहेगी।