iQOO जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया 5G फोन iQOO 16R लॉन्च करने की तैयारी में है। यह फोन हाल ही में Geekbench बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर स्पॉट हुआ है, जिससे डिवाइस के प्रोसेसर और परफॉर्मेंस से जुड़ी जानकारी सामने आई है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस डिवाइस के नाम या फीचर्स का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है।
टिप्स्टर Abhishek Yadav की हालिया पोस्ट के मुताबिक, iQOO 16R को Geekbench पर मॉडल नंबर Vivo I2606 के साथ देखा गया है। डिवाइस ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1,775 और मल्टी-कोर टेस्ट में 6,680 स्कोर हासिल किया है। फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, Adreno 825 GPU और 12GB तक RAM मिल सकती है। पुरानी रिपोर्ट्स में डिवाइस 16GB RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ स्पॉट किया गया था।
रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में 6.59 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो 165Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती है। इसमें 10,000mAh तक की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। फोन Android 17 पर बेस्ड सॉफ्टवेयर के साथ आ सकता है। कैमरा की बात करें तो डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी और 8MP का सेकंडरी कैमरा मिल सकता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, iQOO 16R को भारत और ग्लोबल मार्केट में 2027 की शुरुआत में पेश किया जा सकता है। फोन की संभावित कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी लॉन्च डेट और कीमत को लेकर कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है।
