लखनऊ में प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर अमौसी हवाई अड्डे से गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान तक का करीब 22 किलोमीटर लंबा मार्ग रोशनी से जगमगा उठा है। शहीद पथ सहित पूरे रास्ते पर डिवाइडर और पेड़-पौधों को आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री के रूट मार्ग पर सफाई, हरियाली और सजावट के इंतजाम किए गए हैं।
व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी सेक्टर के हिसाब से लगाई गई है। नगर आयुक्त गौरव कुमार स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।
अमौसी हवाई अड्डे से गोमतीनगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के बीच की सड़क का नजारा बदला हुआ है। सड़क के किनारे लगे पौधे भी रोशनी से जगमग हो रहे हैं। डिवाइडर से लेकर पेड़-पौधों तक आकर्षक लाइटें लगाई गई हैं और शहीद पथ को भी इन्हीं लाइटों से सजाया गया है।
