सरोवर नगरी नैनीताल में इस वीकेंड सैलानियों की खासी भीड़ उमड़ी। शुक्रवार शाम से शुरू हुआ पर्यटकों का आना रविवार दोपहर तक जारी रहा, जिससे शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल गुलजार रहे और होटलों के अधिकांश कमरे लगभग फुल हो गए।

नगर में स्कूली बच्चों के शैक्षणिक दल और नेपाली पर्यटकों के ग्रुप भी पहुंचे। स्नो व्यू, हिमालय दर्शन, वॉटरफॉल, केव गार्डन और पंत पार्क में सैलानियों की रौनक रही। मालरोड पर भी चहल-पहल देखी गई और बड़ी संख्या में सैलानियों ने नौका विहार किया। वॉटरफॉल में झरने के साथ अठखेली करते पर्यटक भी नजर आए।

नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि लगन शुरू हो चुके हैं, जिस कारण अब कपल सीजन शुरू हो जाएगा। आने वाले दिनों में नवविवाहित जोड़ों के बड़ी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है।