राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने समान पात्रता परीक्षा (CET) 12वीं स्तर के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड 26 नवंबर, 2026 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।

सीईटी 12वीं स्तर की लिखित परीक्षा 01, 02 और 03 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा में राजस्थान का इतिहास, राजस्थान की कला एवं संस्कृति, भारत का भूगोल आदि विषयों से 240 अंकों के 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी।