राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने जूनियर इंजीनियर, जूनियर असिस्टेंट और कॉमर्शियल असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए परीक्षा 29 और 30 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
अभ्यर्थियों को ध्यान रखना चाहिए कि परीक्षा के दिन केंद्र पर एडमिट कार्ड और एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं।
परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के 140 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रश्न पत्र के लिए कुल 200 अंक निर्धारित हैं। पेपर में व्यावसायिक ज्ञान से 60, तर्कशक्ति और मानसिक क्षमता से 8, सामान्य ज्ञान और दैनिक विज्ञान के अंतर्गत राजस्थान से संबंधित सामान्य ज्ञान, विश्व से संबंधित सामान्य ज्ञान, भारत और दैनिक विज्ञान से 44+12 प्रश्न, सामान्य हिंदी से 8 और सामान्य अंग्रेजी से 8 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर हल करने के लिए 120 मिनट का समय दिया जाएगा।
परीक्षा में माइनस मार्किंग भी लागू है। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की कटौती होगी, इसलिए जिन प्रश्नों के उत्तर न मालूम हों, उनके उत्तर देने से बचें। नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के माध्यम से कुल 2005 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
