दिवाली और छठ की लंबी छुट्टियों के बाद 24 नवंबर 2026 को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों के स्कूलों में छुट्टी का एलान किया गया है। यह अवकाश कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती के अवसर पर रखा गया है। राजधानी दिल्ली के स्कूली कैलेंडर में इस दिन का अवकाश गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के रूप में दर्ज है, इसलिए दिल्ली के स्कूल भी बंद रहेंगे।

दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में 24 नवंबर की छुट्टी कार्तिक पूर्णिमा के पर्व और गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में निर्धारित की गई है। इस दिन मंगलवार है और यह अवकाश सरकारी स्कूलों के लिए घोषित किया गया है।

जो छात्र सरकारी के अलावा प्राइवेट या निजी स्कूलों में पढ़ रहे हैं, वे छुट्टी को लेकर एक बार अपने स्कूल से संपर्क अवश्य कर लें। दरअसल, सरकार द्वारा की जाने वाली छुट्टी कभी-कभी प्राइवेट स्कूलों पर लागू नहीं होती है। कई प्राइवेट स्कूल अपने मैनेजमेंट और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों के हिसाब से छुट्टी निर्धारित करते हैं।