कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कॉर्पोरेट टैक्स कटौती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने रोजगार की स्थिति, नियमों की अड़चनों और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर तंज भी कसा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में FICCI की वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए उद्योग जगत के नेताओं की आलोचना की थी। उन्होंने सवाल उठाया था कि कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती का फायदा कंपनियों ने कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने या नई भर्तियों के रूप में क्यों नहीं दिया। थरूर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो कहा, वह एक सच्चाई है। उनके अनुसार, सरकार ने टैक्स इसलिए कम किया था ताकि कंपनियां ज्यादा निवेश करें, नौकरियां पैदा करें और वेतन बढ़ाएं, लेकिन कंपनियों ने अपना हिस्सा पूरा नहीं किया।

एक IIT ग्रेजुएट को प्लेसमेंट न मिलने की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए थरूर ने कहा कि ऐसी घटनाएं बताती हैं कि कॉलेज ग्रेजुएट युवाओं के लिए रोजगार के हालात काफी खराब हैं। उन्होंने नियमों को सरल बनाने और 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' को बेहतर करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिन व्यापारियों से उनकी बात होती है, उनके अनुसार भ्रष्टाचार पहले से कहीं ज्यादा खराब हो गया है।

सरकार के भ्रष्टाचार-विरोधी नारे पर तंज कसते हुए थरूर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह बात बड़े मशहूर अंदाज में कही थी और अब समझ आया कि उनका मतलब सिर्फ बीफ से था।