भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हो गया। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने चार सत्रों में 132 ओवर तक बल्लेबाजी कर मैच बचाया। डैरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने 43 ओवर में 63 रन की नाबाद साझेदारी कर भारत की जीत की उम्मीदों को ध्वस्त कर दिया। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 368 रन बनाए थे, जवाब में भारत ने नौ विकेट पर 720 रन बनाकर पारी घोषित की। दूसरी पारी में मेजबान टीम ने पांच विकेट पर 239 रन बनाए।

मैच के आखिरी दिन न्यूजीलैंड की पारी के 77वें ओवर की आखिरी गेंद पर अंशुल कम्बोज की गेंद टॉम ब्लंडल के बल्ले को छूकर विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथ में पहुंची। पंत ने नीचे झुककर कैच लपका। कम्बोज ने अपील की, लेकिन अंपायर ने बल्लेबाज को नॉट आउट करार दिया।

अपील खारिज होने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने डीआरएस का सहारा लिया। रिप्ले में सोनिक पर स्पाइक दिखाई दिया और टॉम ब्लंडल को पवेलियन लौटना पड़ा। इस विकेट के बाद गिल खुशी से झूम उठे और मैदान पर विराट कोहली की तरह भांगड़ा करते नजर आए।

गिल के इस अंदाज की तुलना विराट कोहली से की जा रही है और उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।