सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में पिछले महीने हुए विरोध प्रदर्शनों के मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP), कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (AAP) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) को नोटिस जारी किया है। दिल्ली किराना कमेटी और दिल्ली आयरन एंड हार्डवेयर मर्चेंट एसोसिएशन ने याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि जंतर-मंतर और रामलीला मैदान में हुए प्रदर्शनों से व्यापारियों के कारोबार को नुकसान पहुंचा है।
याचिका में कहा गया है कि रामलीला मैदान के आसपास कई बड़े थोक बाजार हैं, इसलिए वहां प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने कहा कि इस मामले पर उन अन्य याचिकाओं के साथ विचार किया जा सकता है जिनमें प्रदर्शन पर लगी पाबंदियों को चुनौती दी गई है। कोर्ट ने यह भी कहा कि पुलिस और अधिकारियों के खिलाफ दायर अवमानना याचिकाओं पर बाद में अलग से सुनवाई की जाएगी।
बता दें कि CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और SIR के विरोध में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था, जबकि कांग्रेस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान पर विरोध प्रदर्शन किया था।
