रामलीला मैदान में विरोध प्रदर्शन की अनुमति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP), कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत अन्य संगठनों से जवाब मांगा है। यह नोटिस मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से दायर याचिका पर जारी किया गया है।
याचिका में कहा गया है कि मैदान पर होने वाले प्रदर्शनों से कारोबार में रुकावट आती है और लोगों की रोजी-रोटी पर असर पड़ता है। यह याचिका दिल्ली की किराना कमेटी और चावड़ी बाजार की दिल्ली आयरन एंड हार्डवेयर मर्चेंट्स एसोसिएशन की तरफ से दायर की गई थी।
मामला सीजेपी द्वारा 16 अक्टूबर को आयोजित किए गए 'लहरा दो तिरंगा मार्च' से पहले का है। इस मार्च में सीजेपी ने लोगों से दिल्ली के सीपी में तिरंगा लहराने की बात कही थी। इस दौरान पुलिस ने अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया था। इसी बीच ट्रेडर्स ने याचिका दायर की थी।
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने इस याचिका पर नोटिस जारी किया है।
