2008 बैच के आइपीएस अधिकारी किरण एस को वाराणसी का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले लखनऊ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के पद पर तैनात थे। मूल रूप से केरल के त्रिवेंद्रम के निवासी किरण एस एमटेक (इलेक्ट्रानिक्स) हैं और पुलिस सेवा में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं।

किरण एस सीबीआइ, रेलवे तथा प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, चित्रकूट, अंबेडकर नगर, ललितपुर, झांसी और गौतमबुद्ध नगर जनपद में एसपी/एसएसपी रह चुके हैं। उन्हें सरकार का भरोसेमंद अधिकारी माना जाता है। अयोध्या में चंदा विवाद की जांच के लिए सरकार की ओर से गठित एसआइटी में भी उन्हें शामिल किया गया था।

वाराणसी से उनका पुराना जुड़ाव रहा है। 2 सितंबर 2010 से 26 मार्च 2012 तक वे यहां कमिश्नरेट के गठन से पूर्व अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। करीब 14 साल बाद उनकी वाराणसी में वापसी हो रही है, लेकिन इस बार जिम्मेदारी कहीं बड़ी है। पूर्वांचल में यह उनकी पहली तैनाती मानी जा रही है।

सीबीआइ, रेलवे और रेंज स्तर पर काम करने का उनका अनुभव वाराणसी की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग में काम आएगा। किरण एस का जन्म 20 नवंबर 1982 को हुआ था और वर्ष 2026 में उन्हें डीआइजी से आइजी के पद पर प्रोन्नति मिली है।