एअर इंडिया ने जेद्दा, दम्माम और रियाद से आने-जाने वाली अपनी उड़ानें 31 दिसंबर 2026 तक निलंबित कर दी हैं। एयरलाइन ने एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी और कहा कि यह फैसला क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए लिया गया है। हाल के हफ्तों में सऊदी अरब की उड़ानें वहां की सुरक्षा स्थिति के कारण प्रभावित हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के कुछ शहरों और बुनियादी ढांचे पर हूतियों ने हमले किए हैं।
इस बीच, एअर इंडिया एक्सप्रेस जेद्दा की उड़ानें चरणबद्ध तरीके से फिर शुरू करेगी। एयरलाइन ने एक्स पर बताया कि शुरुआत 2 दिसंबर से जेद्दा और मंगलुरु के बीच हर सप्ताह तीन उड़ानों से होगी। एअर इंडिया एक्सप्रेस की रियाद और दम्माम से आने-जाने वाली उड़ानें 31 दिसंबर तक निलंबित रहेंगी।
इंडिगो ने जेद्दा और मदीना से आने-जाने वाली कुछ उड़ानें फिर शुरू करने का फैसला किया है। एयरलाइन ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि रियाद और दम्माम से आने-जाने वाली उसकी उड़ानें 7 दिसंबर तक रद्द रहेंगी।
आकासा एयर ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि जेद्दा से जुड़ी उड़ानें 10 जनवरी तक और रियाद की सेवाएं 31 जनवरी तक (इस तारीख समेत) निलंबित रहेंगी।
