आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नुरुद्दीनपुर गांव में पालतू कुतिया की मौत के 18 दिन बाद बुधवार को कब्र खोदकर उसके अवशेष बाहर निकाले गए और पोस्टमॉर्टम किया गया। मौके पर पुलिस और तीन चिकित्सकों की टीम पहुंची। कब्र से निकाले गए शव की हालत पूरी तरह सड़ चुकी थी, इसलिए चिकित्सक मौत की वजह स्पष्ट नहीं बता सके। टीम ने हड्डियों के कुछ नमूने लेकर परीक्षण किया और अपनी रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी।
गांव निवासी शोएब ने 30 अक्टूबर को जीयनपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के अब्दुल वहाब, महताब और अब्दुल रब ने रंजिश में उसकी पालतू कुतिया को लाठी से पीटकर मार डाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
