बक्सर के चौसा-रामगढ़ मार्ग पर सोनपा हनुमान राय के डेरा के पास गुरुवार शाम दो स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।

सूचना के अनुसार, दोनों स्कॉर्पियो पर सवार लोग किसी बारात में शामिल होने जा रहे थे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।