पश्चिमी सिंहभूम जिले में चक्रवात 'अकवान' के संभावित प्रभाव और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों को लेकर फैसला लिया है। जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में केजी से लेकर पांचवीं तक की कक्षाएं बंद रहेंगी।
जिला प्रशासन के अनुसार चक्रवात अकवान के प्रभाव से पश्चिमी सिंहभूम में बारिश की आशंका है। इसी को ध्यान में रखते हुए केजी से पांचवीं तक के स्कूलों में पढ़ाई स्थगित की गई है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कक्षाएं बंद रहने के बावजूद शिक्षकों को स्कूल आना होगा। शिक्षकों को स्कूल पहुंचकर गैर-शैक्षणिक कार्य करने होंगे।
