फरीदाबाद में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने सरूरपुर और मुजेसर क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन करते हुए प्रदूषण बढ़ाने पर मुजेसर और सरूरपुर औद्योगिक क्षेत्र में छह इकाइयों को सील कर दिया गया। इनमें से दो इकाइयों के डीजे सेट भी पाए गए।

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को जिले में प्रदूषण नियंत्रण मानकों की नियमित निगरानी करने और नियमों का उल्लंघन करने वाली औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हुए हैं। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण की रोकथाम जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है और पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को भी निर्देश दिए हैं कि प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्रवाई लगातार करें, ताकि जिले में वायु गुणवत्ता में सुधार किया जा सके।