दीपावली और छठ के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो त्योहार विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें गाजीपुर सिटी स्टेशन से होकर गुजरेंगी और पंजाब, बिहार तथा मुंबई की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा देंगी।
गाड़ी संख्या 04672 अमृतसर-सहरसा त्योहार विशेष ट्रेन 20 नवंबर को रात 8.10 बजे अमृतसर से रवाना होगी। गाजीपुर सिटी और बलिया होते हुए यह तीसरे दिन सुबह 5.30 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में 04671 सहरसा-अमृतसर ट्रेन 22 नवंबर को सुबह 10 बजे रवाना होगी और उसी दिन गाजीपुर सिटी स्टेशन पर शाम 7.35 बजे तथा वाराणसी में रात 9.35 बजे पहुंचेगी। यह 23 नवंबर को शाम छह बजे अमृतसर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 05217 मुजफ्फरपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ट्रेन 23 नवंबर को सुबह 8.40 बजे मुजफ्फरपुर से चलेगी। गाजीपुर सिटी स्टेशन पर दोपहर 2.40 बजे और औड़िहार में 3.17 बजे पहुंचेगी। अगले दिन रात 10.30 बजे यह लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में 05218 ट्रेन 25 नवंबर को दोपहर 1.30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होगी। 26 नवंबर को गाजीपुर सिटी स्टेशन पर रात 8.40 बजे पहुंचेगी और 27 नवंबर की सुबह चार बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
दोनों ट्रेनों में क्रमश: 19 और 18 कोच लगाए जाएंगे। रेलवे के इस फैसले से पंजाब, बिहार और मुंबई की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
