हरिद्वार में इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के एसपी सीपी नौटियाल को उनके ही चालक ने गोली मार दी है। इस घटना में एसपी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, एसपी सीपी नौटियाल पर गोली उनके चालक विनोद नेगी ने चलाई। बताया जा रहा है कि चालक किसी बात को लेकर नाराज था और इसी नाराजगी के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

गोली एसपी के माथे के पास से निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

खबर अपडेट की जा रही है।