भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच का चौथा दिन आज खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने तीन विकेट के नुकसान पर 133 रन बना लिए थे और उसके पास कुल 243 रन की बढ़त है। भारतीय टीम की नजर चौथे दिन न्यूजीलैंड को जल्दी समेटने पर है, जबकि मेजबान टीम लगभग 400 रन की लीड लेकर खुद को सीरीज जीतने का मौका देना चाहेगी।
न्यूजीलैंड की ओर से रचिन रवींद्र अर्धशतक के करीब हैं। वह 46 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। डैरिल मिचेल 5 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के चौथे दिन के लाइव अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए। मैच से जुड़ी पल-पल की खबरें आपको मिलती रहेंगी।
