सोमवार को कानपुर सहित आसपास के 13 जिलों के प्रमुख सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में ओपीडी सेवाएं सुचारु रूप से संचालित होंगी। मरीजों की सुविधा के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों के नाम, विभाग और समय की जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

कानपुर में एलएलआर अस्पताल, जीएसवीएसएस पीजीआई, उर्सुला, हृदय रोग संस्थान, मुरारी लाल चेस्ट चिकित्सालय और कांशीराम चिकित्सालय में विशेषज्ञ डॉक्टर परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा हमीरपुर, कन्नौज, फतेहपुर, उन्नाव, फर्रुखाबाद, बांदा, उरई, औरैया, चित्रकूट, महोबा, कानपुर देहात और इटावा के जिला अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों में भी विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ बैठेंगे।

अधिकांश जिलों में ओपीडी का समय सुबह आठ या नौ बजे से दोपहर 12 से दो बजे तक निर्धारित है। कुछ अस्पतालों में अपरिहार्य कारणों से डॉक्टरों की ड्यूटी या समय में आंशिक बदलाव संभव है।

मरीजों को सलाह दी जाती है कि वे समय से अस्पताल पहुंचकर अपना पंजीकरण कराएं। जिलेवार सूची में अपने नजदीकी अस्पताल के विभाग और उपलब्ध डॉक्टरों की पूरी जानकारी देखी जा सकती है।