उत्तराखंड के कोटद्वार में एक कार खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत की सूचना है, जबकि छह अन्य घायल बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। बताया गया है कि वाहन रिखड़ीखाल से भंगलवाड़ गांव जा रहा था और गांव पहुंचने से पहले ही खाई में गिर गया।

जानकारी के अनुसार, कार के मालिक अनिल देवराड़ा ही वाहन चला रहे थे। हादसे के समय कार में कुल 11 लोग सवार थे। मृतकों की संख्या को लेकर फिलहाल पांच लोगों की मौत की सूचना है।

बताया गया है कि कार में सवार सभी महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी थीं और दीदी-भुलि योजना के फॉर्म भरने के लिए रिखणीखाल गई हुई थीं। वहां से लौटने के दौरान यह हादसा हुआ।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के आधार पर समाचार को निरंतर अपडेट किया जा रहा है।