मुरादाबाद के कांठ रोड पर लदावली के पास रोडवेज बस और गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में मां-बेटे समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसा थाना छजलेट के ग्राम लदावली में हुआ।

पुलिस ने मृतकों के शव मुरादाबाद मोर्चरी भेज दिए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटा दिया है।

हादसे की सूचना के बाद एएसपी अभिनव द्विवेदी शवगृह पहुंचे और मृतकों के स्वजन से घटना की जानकारी ली। मृतका अर्चना के स्वजन शवगृह में रोते-बिलखते देखे गए।

यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर विवरण दिया गया है।