राजस्थान पात्रता परीक्षा (12वीं लेवल) 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर की जानकारी वाली एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। उम्मीदवार इसे राजस्थान स्टेट रिक्रूटमेंट पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान सीनियर सेकेंडरी सीईटी लेवल परीक्षा 1, 2 और 3 दिसंबर 2026 को प्रतिदिन दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा अपराह्न 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।
अभ्यर्थियों को ध्यान रखना चाहिए कि एग्जाम सिटी स्लिप का उपयोग एडमिट कार्ड के रूप में नहीं किया जा सकता। प्रवेश पत्र 26 नवंबर 2026 को जारी किए जाएंगे, जिन्हें अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन विवरण दर्ज करके डाउनलोड कर पाएंगे।
परीक्षा में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रश्न पत्र हल करने के लिए ढाई घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही उत्तर पर 2 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की माइनस मार्किंग की जाएगी। ऐसे में जिन प्रश्नों के उत्तर न मालूम हों, उन पर तुक्का लगाने से बचें।
