उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के जरिये कुल 1694 रिक्त पदों पर युवाओं की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 दिसंबर है, जबकि फॉर्म में सुधार की सुविधा 30 दिसंबर तक मिलेगी।

उत्तराखंड पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा 04 अप्रैल 2027 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और इसकी अवधि दो घंटे की होगी। पास होने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 45 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक सैलरी दी जाएगी। आवेदन के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा।