उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने ट्रेंड ट्रेजुएट टीचर (TGT) के 17735 रिक्त पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। पहले यह तारीख 23 नवंबर निर्धारित थी, जिसे अब 28 नवंबर कर दिया गया है। जो अभ्यर्थी पात्रता पूरी करते हैं और अब तक आवेदन नहीं कर सके हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदन करते समय जिन उम्मीदवारों से कोई त्रुटि हुई है, वे 30 नवंबर तक फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 1000 रुपये जमा करने होंगे। एससी और एसटी वर्ग के लिए यह शुल्क 500 रुपये तथा पीएच वर्ग के लिए 300 रुपये है। शुल्क ऑनलाइन जमा किया जा सकता है।
इस भर्ती के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। परीक्षा 23 और 24 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। सरकारी शिक्षक बनने का लक्ष्य रखने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तैयारी के लिए अपने प्रयास तेज रखें।
